अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रोनाल्डो ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान व फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बन गए। रोनाल्डो यूरो 2024 के क्वालिफाइंग मैच में आइसलैंड के खिलाफ इस मौके को खास बनाया। उन्होंने मैच समाप्त होने से ठीक पहले 89वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
रोनाल्डो ने 200 मैच खेलने के बाद यूईएफए के वेबसाइट के हवाले से कहा, ”मैं बहुत खुश हूं। यह उस तरह का क्षण है जिसकी आप उम्मीद नहीं करते हैं। 200 अंतरराष्ट्रीय मैच मेरे लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है। रोनाल्डो सहित उनकी टीम ने मैच में कई मौके गंवाए, अंत में पुर्तगाल की टीम को सफलता मिल गई।
रोनाल्डो ने इस मैच से साबित कर दिया कि वह यूरो कप 2024 के लिए तैयार हैं। 38 साल के रोनाल्डो ने डेब्यू करीब 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200 मैच पूरे कर लिए। उन्हें इस उपलब्धि पर आइसलैंड के खिलाफ मैच से पहले सम्मानित भी किया गया। रोनाल्डो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

ग्रुप जे में रोनाल्डो ने पुर्तगाल को चौथी जीत दिलाई। टीम चार मैच में चार जीत मिल चुकी है। रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 123 गोल हो गए हैं। सबसे अधिक मैच की बात करें तो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर कुवैत के बदर अल मुतावा हैं। उन्होंने 196 मैच खेले हैं।

मेसी 175 मैचों के साथ लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं, भारत के सुनील छेत्री ने 137 मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में रोनाल्डो के बाद ईरान के पूर्व फुटबॉलर अली डेई का नाम है। उन्होंने 148 मैचों में 109 गोल दागे थे। पिछले वर्ष फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।