राज्यपाल ने लखनऊ, सीएम ने गोरखपुर में किया योग

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। अप्रत्याशित बारिश के कारण लखनऊ में राजभवन में कार्यक्रम खुले में आयोजित नहीं किया जा सका। राज्यपाल के नेतृत्व में नौकरशाहों, प्रतिष्ठित नागरिकों और अन्य लोगों ने योग किया।

आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया और लोगों से इसे जीवनशैली बनाने का आह्वान किया।
उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का योग दिवस पर गाजियाबाद का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। अब वे गुड़गांव में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महाराजगंज और संतकबीर नगर में योग करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह पहले राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिर मिर्जापुर, उन्नाव, बांदा के कार्यक्रमों में रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गौतमबुद्ध नगर में आयोजित योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।