यूरो क्वालीफायर : इंग्लैंड का बेहतरीन प्रदर्शन, मैसिडोनिया को 7-0 से हराया
नई दिल्ली : यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफाइंग के मैच में इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर मैसिडोनिया को 7-0 से हराया। इंग्लैंड की जीत में बुकायो साका ने दमदार प्रदर्शन किया जिन्होंने पहली बार करियर में हैट्रिक लगाई, हैरी केन ने भी दो गोल दागे।
इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने बोला कि साका को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी। मैच में गोल की शुरुआत केन ने की। उन्होंने 29वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड का खाता खोला। इसके कुछ देर बाद 21 साल के साका ने 38वें मिनट में काइल वॉल्कर की मदद से गोल करके बढ़त को 2-0 कर दी।
सात मिनट बाद रशफोर्ड ने बॉक्स के अंदर से गोल दागकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड के ग्रुप सी में चार मैचों में 12 अंक हों गए हैं। मार्कस रशफोर्ड और केविन फिलिप्स ने भी इंग्लैंड के लिए गोल दागे। इंग्लैंड ने अपना आक्रामक अंदाज में दूसरे हाफ में जारी रखा और इससे वे चार गोल करने में कामयाब हुए।
47वें मिनट में ही साका ने अपना दूसरा गोल किया। चार मिनट बाद उन्होंने एक और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लिश टीम ने मैसिडोनिया को वापसी करने के अवसर नहीं दिए और 64वें मिनट में फिर गोल कर दिया। फिलिप्स ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम की बढ़त को बढ़ा दिया।

इस बीच इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली और केन ने 73वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया। कप्तान किलियन एम्बाप्पे के एकमात्र गोल की मदद से फ्रांस ने यूरोपियन क्वालिफाइंग चैंपियनशिप के मैच में ग्रीस को 1-0 से हरा दिया।
पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में एम्बाप्पे ने पेनाल्टी पर गोल कर फ्रांस को मैच में 1-0 से आगे किया। 69वें मिनट में मैवरोपेनास को रेड कार्ड मिलने की वजह से मैदान से बाहर होना पड़ा और ग्रीस को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।