Trending

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लंबी छलांग के साथ जो रूट नंबर वन


नई दिल्ली : आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बदलाव हुआ हैं। एशेज सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ, इस मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से हारी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को शतक लगाने का फायदा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी की रैंकिंग में मिला है।

इस सीरीज की शुरुआत से पहले आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी की रैंकिंग में टॉप-3 स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का कब्जा था, मार्नस के बाद स्टीव स्मिथ दूसरे और ट्रैविस हेड तीसरे स्थान पर थे। ताजा जारी रैंकिंग में केन विलियमसन दूसरे स्थान पर आ गए हैं, मार्नस और हेड क्रम से तीसरे और चौथे स्थान पर आ गए हैं।

जो रूट ने इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में 46 रन बनाये थे। इन दो पारियों से रूट ने लंबी छलांग लगाई और नंबर वन पर आ गया। इससे पहले नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन थे इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में सस्ते में आउट होने का खामियाजा मार्नस को रैंकिंग में मिला।

स्टीव स्मिथ छठे पायदान पर आ गए हैं। एशेज के पहले टेस्ट में स्मिथ और लाबुशेन दोनों का बल्ला नहीं चला था। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों में क्रम से शतक और अर्धशतक मारने वाले उस्मान ख्वाजा को ताजा जारी रैंकिंग में फायदा मिला है और वह सातवें पायदान पर आ गए हैं।

ख्वाजा को दो पायदान का फायदा मिला है। न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल आठवें, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने क्रम से आठवें और नौवें पायदान पर हैं। भारत से ऋषभ पंत वो इकलौते बल्लेबाज जो टॉप-10 में है, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 12वें पायदान पर हैं, विराट कोहली 14वें पायदान पर आ गए है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह 13वें नंबर पर आ गए है। भारत के चेतेश्वर पुजारा 25वें पायदान पर है।