Trending

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर भारी जुर्माना, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स में भी कटौती


नई दिल्ली : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट में दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी भारी जुर्माना लगाया है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की 40 फीसदी मैच फीस के साथ डब्ल्यूटीसी के 2-2 प्वाइंट्स भी काटे गए हैं।

आईसीसी के मुताबिक मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाया कि दोनों टीमें तय समय से 2 ओवर पीछे रही जिस वजह से उन पर यह जुर्माना लगाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने प्रतिबंधों को स्वीकार किया, जिसका अर्थ है कि औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2023 का पहला टेस्ट जीतकर डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 12 अंकों के साथ खाता खोला था, आईसीसी के इस जुर्माने के बाद उनके खाते में 10 ही अंक रह गए हैं।

इंग्लैंड के खाते में -2 अंक है। वह प्वाइंट्स टेबल में मौजूद सभी टीमों से पीछे हो गई है। आईसीसी के नियमों की बात करें तो आचार संहिता अनुच्छेद 2.22 के अनुसार कोई टीम स्लो ओवर रेट का दोषी पाई जाती है तो उनके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार डब्ल्यूटीसी में स्लो ओवर रेट का दोषी पाई जाने वाली टीमों का प्रत्येक ओवर के लिए 1 प्वाइंट भी काटा जाता है। इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो, इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी 393 रनों पर घोषित की थी। जो रूट ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक मारा था।

इस स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलियाई पारी 386 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और इंग्लैंड ने 7 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा सेंजुरी जड़ने में सफल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 273 रन बनाकर कंगारुओं के सामने जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर को मेहमानों ने 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।