Trending

एशिया कप टी-20 की विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम


मांगकॉक (हांगकांग): भारत ने बुधवार को श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की फिरकी के जादू से बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से मात देकर महिला एमर्जिंग एशिया कप टी-20 खिताब अपने नाम किया। श्रेयंका, मन्नत और कनिका की स्पिन तिकड़ी ने मिशन रोड ग्राउंड की धीमी पिच पर बांग्लादेश की बल्लेबाजों को कोई अवसर नहीं दिया।

नाहिदा अख्तर ने बांग्लादेश की तरफ से नाबाद 17 रन बनाए, शोभना मोस्तरी ने 16 रन बनाए। दिनेश वृंदा 29 गेंद में 36 रन बनाकर भारत की तरफ से टॉप स्कोरर रहीं, कनिका ने 23 गेंद में नाबाद 30 रन बनाए।

इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया और श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया।

ऑफ स्पिनर कनिका आहुजा ने भी 23 रन देकर दो विकेट झटके। बांग्लादेश की गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया रखा। वृंदा और कनिका के अलावा भारत की ओर से विकेटकपर यू छेत्री (22) और कप्तान श्वेता सहरावत (13) ही दोहरे अंक तक आ गई।

बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा ने 13 रन देकर दो विकेट झटके, ऑफ स्पिनर सुल्ताना खातून ने 30 रन देकर दो विकेट झटके। भारत ने फाइनल से पहले केवल एक मैच मेजबान हांगकांग के खिलाफ खेला।

टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच था जो उसने नौ विकेट से जीता। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल व भारत के तीन मैच एक भी गेंद फेंके बिना बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश की वजह से टूर्नामेंट में आठ मैच नहीं हो सके।