Trending

चोट से उबरने के बाद डायमंड लीग से वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली : 30 जून से डायमंड लीग के लुसाने चरण में मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने इसमें हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें चोपड़ा का नाम है।

नीरज चोट की वजह से फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स (4 जून) और पावो नूरमी गेम्स (13 जून) से नाम वापस ले चुके हैं। उन्हें 27 जून को गोल्डन स्पाइक ओस्ट्रावा (चेक रिपब्लिक) में भी खेलना है, नीरज की तरफ से इसमें भी खेलने का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। उनके अलावा भारत के जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर लंबी कूद में शिरकत करेंगे। 

र्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि भाला फेंक में भारत के ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा को चेक गणराज्य के याकूब वालेच और जर्मनी के जूलियन वेबर चुनौती देंगे। चोपड़ा ने मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से एफबीके खेल (नीदरलैंड में चार जून) और फिनलैंड में 13 जून को पावो नूरमी खेलों से अपना नाम वापस लिया था।

नीरज भुवनेश्वर (उड़ीसा) में चल रही अंतरराज्यीय एथलेटिक मीट में भी नहीं भाग ले रहे हैं। उन्होंने पांच मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद ही वह अभ्यास सत्र में चोटिल हुए।

19 से 27 अगस्त को बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व चैंपियनशिप होनी है। नीरज स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगे। डायमंड लीग फाइनल्स और एशियाई खेलों में भी उन्हें खेलना है।