ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में एचएस प्रणय ने बनाई जगह
ताइपे : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो को ताइपे ओपन के सीधे गेम में मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के टॉप एकल खिलाड़ी प्रणय ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पूर्व ब्रोन्ज मेडलिस्ट सुगिआर्तो को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में 21-9, 21-17 से मात दी।
मिक्स्ड युगल में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर को ताइपे के चियू सियांग चियेह और लिन शियाओ मिन ने 21-18, 21-18 से हराया। तान्या कामथ को वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट ताइ झू यिंग ने 21-11, 21-6 से हराया। प्रणय का मैच हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग से होगा।

पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए। कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट पारुपल्ली कश्यप स्थानीय खिलाड़ी सू लि यांग से 16-21, 17-21 से हार गए।