Trending

एशिया कप के आयोजन को लेकर दिए गए बयान से जका अशरफ का यूटर्न


इस्लामाबाद: एशिया कप के आयोजन को लेकर दिए गए बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भावी अध्यक्ष जका अशरफ ने यूटर्न ले लिया है। एशियाई क्रिकेट परिषद की औपचारिक स्वीकृति के बावजूद जका एशिया कप के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को ‘खारिज’ करने की बात बोली थी.

24 घंटे से भीतर ही उन्होंने ‘यूटर्न’ लेते हुए चार मैचों के आयोजन को स्वीकार कर लिया है। हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप की सह मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे। अशरफ अगर बिना पूर्ण जानकारी से अड़ंगा डालने का प्रयास करते तो पीसीबी को सजा का सामना करना पड़ सकता था।

एक क्रिकेट साइट ने अशरफ के हवाले से बोला, ‘ मेरी व्यक्तिगत राय में, यह पूरा हाइब्रिड मॉडल पाकिस्तान के लिए फायदेमंद नहीं है और मुझे यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘एक मेजबान होने के नाते पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहतर बातचीत करनी चाहिए थी कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाना चाहिए।

श्रीलंका ने बड़े मैच ले लिए, पाकिस्तान के लिए केवल चार मैचों को छोड़ दिया, यह हमारे देश के सर्वोत्तम हित में नहीं है। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच भी हैं। यह मॉडल अशरफ के पूर्ववर्ती नजम सेठी ने पेश किया था।

27 जून को पीसीबी की कमान संभालने जा रहे अशरफ ने प्रेस कांफ्रेंस में इसे खारिज किया था। अशरफ ने स्वीकार किया कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी और उन्होंने पूरी तरह से यूटर्न ले लिया।

उन्होंने बोला, ‘लेकिन मैं देख रहा हूं कि निर्णय लिया जा चुका है इसलिए हमें इसके साथ जाना होगा। मैं इसे नहीं रोकूंगा या फैसले का पालन नहीं करने का कोई इरादा नहीं है। मैं इसके बारे में प्रतिबद्धता का सम्मान करने के अलावा बहुत कुछ नहीं कर सकता। भविष्य में हम जो निर्णय लेंगे वह देश के लिए और देश के हित में होगा।