Trending

विटेलिटी ब्लास्ट : मिडलसेक्स की जीत, टीम का टी20 इतिहास का दूसरा बड़ा टारगेट चेज

इंग्लैंड: आईपीएल की तरह इंग्लैंड में इस समय विटेलिटी ब्लास्ट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का 100वां मैच में द ओवल में हुआ, जिसमें रनों का अंबार लग गया। दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। यह मैच सरे और मिडलसेक्स के बीच खेला गया।

मिडलसेक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहराम मचा दिया। उन्होंने 7 विकेट गिराने पर निर्धारित 20 ओवर में 252 रन बोर्ड पर लगा दिए। विशाल स्कोर खड़ा करने में टीम के सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने 96 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के देखने को मिले।

मिडलसेक्स ने इस मैच में टी20 इतिहास का दूसरा बड़ा टारगेट चेज किया है। इतना ही नहीं बल्कि यह टी20 ब्लास्ट में भी किसी टीम ने बड़ा टारगेट चेज किया है। इसके अलावा दुसरे ओपनर लॉरी इवांस ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों से 85 रन बनाए।

मिडलसेक्स के सामने 253 रन का टारगेट था। कुछ टीमें वनडे में भी इतने रन नहीं बना पाती। हर किसी को उम्मीद थी कि सरे यह मैच आराम से जीत जाएगी। लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी शुरू होनी थी। कप्तान स्टीफन एस्किनाजी और जो क्रैकनेल ने पारी की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में किया। उन्होंने आते ही चौकों-छक्कों की बौछार की।

दोनों के बीच पहली विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप हुई, जिसके बाद जो 36 रन बनाकर आउट हुए। स्टीफन टिके रहे, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैक्स होल्डन ने उनका पूरा साथ दिया। कुल मिलाकर मिडलसेक्स के सिर्फ 3 विकेट ही गिरे। जो बल्लेबाज आ रहा था वह केवल तूफानी अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहा था।

ऐसे में मिडलसेक्स ने 19.2 ओवर में 253 रन का लक्ष्य चेज किया। कप्तान स्टीफन ने 13 चौकों और 1 छक्के से 73 रन बनाए। मैक्स ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। रयान हिग्गिंस ने भी 48 रन की पारी खेली। अंत में 3 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर जैक डेविस 11 रन बनाकर नाबाद रहे।