वेस्टइंडीज दौरा : भारतीय वनडे व टेस्ट टीम घोषित, नवदीप सैनी की वापसी
नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के बाद रोहित टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम से छुट्टी हो गई है।
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ व तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया जो 12 जुलाई से शुरु हो रही टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिये आराम दिया गया और नवदीप सैनी की टेस्ट टीम में वापसी हुई जिसकी अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे।

अजिंक्य रहाणे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए उप कप्तान का जिम्मा मिला है। ऋतुराज गायकवाड़ वनडे औऱ टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहे। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैच भी खेलेगी जिसके लिए रोहित की अगुवाई में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान भी बीसीसीआई चयनकर्ताओं द्वारा की गयी। बता दें कि भारत का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं।
टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3 अगस्त से शुरू होगी।
भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी