वनडे विश्व कप : भारत आने के लिए पाक टीम सभी पहलुओं पर करेगी विचार
नई दिल्ली : पाकिस्तान को छोड़कर ज्यादातर टीमें वनडे विश्व कप 2023 में खेल रही है। वर्ल्ड के शेड्यूल का इंतजार सभी क्रिकेट फैन्स को हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, जिसकी वजह से आगामी वर्ल्ड कप के शेड्यूल में देरी हो रही है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने पहले ही इस बात पर जोर दिया था कि पीसीबी भारत में खेले जाने वाले विश्व कप में अपनी भागीदारी पर एकतरफा फैसला लेने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने ये भी बोला था कि बोर्ड सरकार के फैसले का पालन करेगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बोला कि वह भारत में वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम की भागीदारी के सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर रहा है। ये पहली बार जब पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह संकेत दिया गया है कि उनकी टीम को भारत भेजने का मुद्दा उठाया गया है।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक समाचार एजेंसी से बोला कि पाकिस्तान का विचार है कि “राजनीति को खेल के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
भारत की पाकिस्तान में क्रिकेट न खेलने की नीति निराशाजनक है। उन्होंने बोला, ” हम पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सुरक्षा स्थिति सहित विश्व कप में हमारी भागीदारी से संबंधित सभी पहलुओं का अवलोकन और मूल्यांकन कर रहे हैं और हम उचित समय पर पीसीबी को अपने विचार पेश करेंगे।