Trending

वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में श्रीलंका की शानदार जीत


नई दिल्ली : ग्रुप-बी में श्रीलंका और ओमान के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर का मैच खेला गया। ये मैच महज 45.2 ओवर में ही खत्म हो गया। श्रीलंका ने पहले तो ओमान को 30.2 ओवर में 98 रनों पर समेट दिया और 15 ही ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बनाकर मैच 10 विकेट से अपने नाम किया।

अयान खान ने 41 रनों की पारी खेली, जतिंदर सिंह ने 21 रन बनाए। इन दोनों के अलावा दहाई के आंकड़े पर पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज फयाज बट थे, जो 13 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। हसरंगा ने 7.2 ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट झटके।
वनिंदु हसरंगा मैन ऑफ द मैच चुने गए।

वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में वनिंदु का दमदार प्रदर्शन जारी है, यूएई के खिलाफ पिछले मैच में छह विकेट लेने वाले वनिंदु ने इस मैच में पांच विकेट झटके। श्रीलंका ने टॉस जीतकर ओमान को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। हसरंगा ने दो ओवर मेडेन फेंके, जिसमें से एक ओवर में तो उन्होंने तीन विकेट भी झटके थे।

वनिंदु के अलावा लहिरु कुमारा ने तीन विकेट झटके। जवाब में श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। दिमुथ ने 61 और पथुम ने 37 रनों की नॉटआउट पारियां खेलीं। पथुम ने 39, करुणारत्ने ने 51 गेंदों का सामना किया। वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में ग्रुप-बी में श्रीलंका टॉप पर चल रहा है।

ओमान टीम की तीन मैचों में यह पहली हार थी। ओमान और श्रीलंका दोनों के खाते में चार-चार प्वॉइंट्स हैं, नेट रनरेट में जमीन-आसमान का फर्क है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेंगी।