Trending

लखनऊ चैलेंजर्स सेलिब्रिटी लीग का आगाज नौ जुलाई से


लखनऊ : आर्यवर्त क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में लखनऊ चैलेंजर्स सेलिब्रिटी लीग का आयोजन नौ जुलाई से किया जा रहा है।

तीन चरणों में आयोजित होगा टूर्नामेंट

प्रतियोगिता तीन चरणों में खेली जायेगी। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लखनऊ में नये क्रिकेटरों के लिए आर्यावर्त क्रिकेट अकादमी एक नया मंच देने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी में टैलेंट की कोई कमी नहीं है बस इसको तराशने की जरूरत है। चेतन शर्मा का मानना है कि यूपी में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस सिर्फ संसाधन और मौके मुहैया कराने की जरूरत है। टूर्नामेंट में मेंटर के तौर पर जुड़े चेतन शर्मा ने लखनऊ चैलेंजर्स सेलिब्रिटी लीग के माध्यम से यूपी के नये टैलेंट को बाहर लाने का काम किया जायेगा।

वहीं आयोजक समिति के सदस्य सोनू पांडेय ने कहा कि टूर्नामेंट के शुरुआती दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। इसके बाद तीसरा चरण होगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में लखनऊ की 16 टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा। इसके लिए लखनऊ के सभी स्कूलों को भाग लेने के लिए इनविटेशन भेजा गया है। टॉप-16 टीमों के बीच डे नाईट मैच मुकाबले नौ जुलाई से खेला जायेगा। हालांकि बारिश के मौसम को देखते हुए अभी फाइनल मुकाबले की डेट तय नहीं गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा चुनेंगे सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीमों से कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। सभी 25 बच्चों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जायेगा। इसके बाद 15 बच्चों का फाइनल सलेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के द्वारा किया जायेगा।

इसके बाद चयनित 15 बच्चों का ट्रेनिंग कैंप का आयोजन देश के जाने-माने कोचों की निगरानी में आयोजित किया जायेगा। आयोजक सोनू पांडेय ने बताया कि अलग-अलग शहरों में हर साल टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में नौ जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट शहर के कई मल्टी एक्टिविटी सेंटर, आर्यावर्त क्रिकेट और अन्य मैदानों पर खेला जायेगा जहां पर फ्लड लाइट होगी।

वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस तरह पहले चरण में कुल 15 बच्चों का चयन किया और लखनऊ की टीम तैयार की जायेगी। इसके बाद दूसरे चरण में चयनित 15 खिलाड़ियों को भारत में आयोजित टूर्नामेंट में खेलने का मौका दिया जायेगा। इसके आलावा लखनऊ में आयोजित सेलिब्रिटी लीग का आयोजन होगा।

पहले फेज में इंटर स्कूल होगा, दूसरे फेज में खिलाड़ियों का चयन, अंतिम चरण में सेलिब्रिटी लीग होगी

सेलिब्रिटी लीग में बॉलीवुड और पूर्व क्रिकेट भाग लेंगे। इस बड़े टूर्नामेंट में भी लखनऊ की टीम भाग लेंगी। सेलिब्रिटी लीग में जो भी टीम विजेता होगी वहीं चैलेंजर्स ट्रॉफी की फाइनली विजेता होगी। इस तरह से तीन फेस में पूरा टूर्नामेंट होगा। पहले फेज में इंटर स्कूल होगा जबकि दूसरे फेज में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा, वहीं अंतिम चरण में सेलिब्रिटी लीग होगी।

टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर सनी टोयोटा है, ये प्रोग्राम जेमिनी कॉन्टिनेंटल में ऑर्गनाइज किया गया है जो इसका हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है और डेस्प्रिंग गुडनेस पार्टनर है। लखनऊ चैलेंजर्स सेलिब्रिटी लीग से जुड़ी जानकारी के लिए आयोजन समिति के सदस्य सोनू पांडेय से 9935123333 पर सम्पर्क किया जा सकता है।