एशिया कप में श्रेयस अय्यर की वापसी की संभावना पर छाया संशय का बादल
श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। लंदन में सर्जरी कराने के बाद रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। एशिया कप 2023 में उनकी वापसी की संभावना न के बराबर है।
एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर अभी भी अपनी पीठ की समस्या से उबर नहीं पाए हैं और अगस्त-सितंबर में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए उनके ठीक होने की संभावना नहीं है। अय्यर अहमदाबाद टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे। उन्होंने 10 टेस्ट की 16 पारियों में 666 रन बनाए हैं। 42 वनडे की 68 पारियों में उन्होंने 1,631 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 49 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 45 पारियों में 1,043 रन बनाए हैं।

शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा हुई थी। अय्यर को इस टीम में भी जगह नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, “अय्यर ने हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पीठ दर्द के लिए एक इंजेक्शन लिया। उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशानी दे रही है। जब उनकी पीठ का ऑपरेशन हुआ, तो अय्यर एशिया कप से वापसी का लक्ष्य बना रहे थे। इसकी संभावना अब संदिग्ध लग रही है।