Trending

वनडे विश्वकप मेजबानी से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की आउटफील्ड पर काम जारी


अक्टूबर- नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन होगा। हालांकि, विश्व कप का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप के कई मैच हो सकते हैं। ऐसे में स्टेडियम में कई सुधार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टेडियम की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि स्टेडियम के आउटफील्ड पर काम जारी है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की आउटफील्ड पर काम हो रहा है

इससे पहले इस स्टेडियम में अंतिम बार आईपीएल 2023 का फाइनल हुआ था। भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का आयोजन करते हुए धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। निर्णायक मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। भारत ने साल 1983 में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था। भारत ने अंतिम बार साल 2013 से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का खिताब जीता था।