श्रीलंका की जीत में करुणारत्ने के शतक और हसरंगा की बेहतरीन गेंदबाजी का योगदान
श्रीलंका ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 15वें मैच में दिमुथ करुणारत्ने के शतक और वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड को 133 रन से हराया। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में हुए इस मैच में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
धनंजय डी सिल्वा ने 35 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्के लगाए। चरित असलंका ने 30 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से 38 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 46 (41) रन की पार्टनरशिप हुई।
आयरलैंड की ओर से सबसे अधिक 4 विकेट मार्क अडायर ने झटके। इसके अलावा बैरी मैक्कार्थी 3 विकेट लेने में सफल रहे। 2 विकेट गैरेथ डेलानी ने लिए। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 325 के स्कोर पर आउट हो गयी। टीम की ओर से सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने बनाये।

उन्होंने 103 गेंद में 8 चौको से 103 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 86 गेंद में 4 चौको से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 168 (159) रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम 31 ओवरों में 192 के स्कोर पर आउट हो गयी।
टीम की ओर से सबसे अधिक रन कर्टिस कैम्फर ने बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के से 39 रन की पारी खेली। हैरी टेक्टर ने 35 गेंद में 3 चौके और एक छक्के से 33 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक 5 विकेट वानिंदु हसरंगा ने झटके। महीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। कसुन राजिथा, लाहिरु कुमारा और कप्तान दासुन शनाका ने एक-एक विकेट लिया।