Trending

वनडे वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड नहीं कर सकी क्वालीफाई


वनडे वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई और इस रेस से बाहर हो गई है। इसके बावजूद कप्तान एंडी बैलबर्नी ने अपनी टीम पर गर्व जताया है। उन्होंने बोला कि विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने से निराश जरूर हैं, लेकिन उनकी टीम हमेशा ही आयरलैंड के लिए खेलने में गर्व महसूस करती है।

टीम के हारने के बाद आयरलैंड के कप्तान एंडी बैलबर्नी ने बड़ा बयान देते हुए बोला कि, हमने इस मैच में अच्छी वापसी की और श्रीलंका को ऐसे स्कोर पर रोका जहां पर हमें लगा कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। हालांकि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और शुरूआत खराब रही। हम सबको पता था कि ये शानदार पिच है।

उनके पास बेहतरीन स्पिनर्स थे और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। सुपर-6 में जगह नहीं बना पाने से मैं निराश हूं लेकिन आपको आगे बढ़ना ही होता है। हम अपने आपको एक बार फिर एकजुट करेंगे, क्योंकि जब भी आप आयरलैंड के लिए खेलते हैं तो उसमें एक अलग तरह का गर्व होता है, फिर चाहें परिस्थितियां कैसी भी क्यों ना हों।

आयरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ मैच में हारी और साथ ही उनका वर्ल्ड कप में जाने का सपना भी टूट गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड 31 ओवर में 192 रनों पर ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका की ओर से वनिन्दू हसरंगा ने 5 विकेट झटके, उन्होंने लगातार तीसरी बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। श्रीलंका अपना आखिरी मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी तो आयरलैंड का मैच यूएई से होगा। आयरलैंड की ग्रुप स्टेज में यह लगातार तीसरी हार है और इस हार के कारण आयरलैंड का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया।