Trending

सैफ चैंपियनशिप : लेबनान ने सेमीफाइनल में अपने दावे को मजबूत किया

बेंगलुरु। सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में लेबनान ने भूटान को 4-1 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचने के अपने दावे को मजबूत किया है। टीम बी ग्रुप में छह अंक के साथ टॉप पर है और बुधवार को मालदीव से आमना सामना होगा। बांग्लादेश और मालदीव के 3-3 अंक हैं। वे भी अभी होड़ में हैं।

हमजा मोहम्मद (17 वें मिनट) ने मालदीव को 1-0 की बढ़त दिलाई, रकीब हुसैन (42वां मिनट), तारीक काजी (67वां मिनट) और तारीक काजी (90वें मिनट) की मदद से बांग्लादेश ने मैच अपने कब्जे में कर लिया। ग्रुप बी मैच में जीत से बांग्लादेश को तीन अंक मिले। मालदीव ने पहले मैच में भूटान को हराकर तीन अंक हासिल किए थे।

भूटान टीम दो मैच में हार के साथ बाहर हो चुकी है। लेबनान के लिए मोहम्मद सादेक,अली अल हज, खलील बदर और मेहदी ने किए। भूटान का गोल गिल्टशेन ने किया। रविवार को बांग्लादेश ने मालदीव को 3-1 से मात दी।