एनसीए में ऋषभ पंत अपने साथी प्लेयर्स से मिले, जल्द लौटेंगे मैदान पर
बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में अपने भारतीय टीम अपने साथी प्लेयर्स से मुलाकात की. बता दें कि पिछले वर्ष ऋषभ पंत का एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था. वह एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. चोट से उबर रहे पंत ने सोशल मीडिया पर “गैंग” के साथ एक दिल छू लेने वाली फोटो साझा की है, जो वायरल हो रही है.
ऋषभ पंत की इस पोस्ट पर मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और केएल राहुल ने कमेंट किया. सिराज ने पंत के लिए कमेंट किया. तेज गेंदबाज ने लिखा, ‘ऋषभ पंत मैं तुम्हारे लिए खुश हूं भाई.’ इसके अलावा केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने रेड हार्ट इमोजी कमेंट किए. इस पोस्ट को अभी तक 7.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, कई लोग कमेंट अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं.

ऋषभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दो फोटोज साझा की. इन तस्वीरों में पंत के साथ केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल दिखाई दे रहे हैं. केएल राहुल भी इन दिनों अपनी इंजरी की वजह से एनसीए में रिहैब कर रहे हैं.
पहली फोटो में तो सभी खिलाड़ी एक साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं.
दूसरी फोटो में केएल राहुल नहीं दिखाई दिए और बाकी खिलाड़ी स्पिनर चहल के साथ मस्ती मजाक करते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को साझा करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा, ‘गैंग के साथ रीयूनियन हमेशा मजेदार होता है. बताते चले कि टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी.
टीम इंडिया इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी. दौरे की शुरुआत 12 जुलाई टेस्ट मैच के जरिए होगी. 27 जुलाई से वनडे और 3 अगस्त से टी20 मैचों की सीरीज़ होगी. दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो चुका है, जबकि टी20 का होना बाकी है.