इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट ने महिला क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली : महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की महिला टीम की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा और इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले किसी भी महिला क्रिकेटर के नाम दर्ज नहीं था। हालांकि, उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से हारी।
दरअसल, टैमी ब्यूमोंट दुनिया की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200, वनडे इंटरनेशनल मैच में 150 और टी20 इंटरनेशनल मैच में कम से कम 100 रनों की पारी खेली है। पुरुष क्रिकेट में तो कई ऐसे नाम हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया है।

टैमी ब्यूमोंट ने हाल ही में अभ्यास मैच में भी दोहरा शतक जड़ा था। टैमी ब्यूमोंट इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक मारने वाली कुछ चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हो गई हैं।
ब्यूमोंट के दोहरे शतक ने इंग्लैंड के लिए जीत की उम्मीद जगाई थी, ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर ने इंग्लिश टीम का काम तमाम कर दिया। उन्होंने चौथी पारी में 4 और दूसरी पारी में 8 विकेट निकाले और ऑस्ट्रेलिया को एक ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया।