आईसीसी ने ख़ारिज कर दी पीसीबी की मांग
अक्टूबर-नवम्बर में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम के कार्यक्रम और स्थलों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खारिज कर दी है. पीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मैच को चेन्नई से बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को बेंगलुरु से चेन्नई में पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा था.
पाकिस्तान टीम प्रबंधन को चिंता थी कि चेपॉक (चेन्नई) में पिच स्पिनरों की मददगार होती है और ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को नुकसान होगा, जिसके पास शानदार स्पिन गेंदबाज है. आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा जारी विश्व कप के कार्यक्रम में, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में निर्धारित है जैसा कि पहले के ड्राफ्ट में प्रस्तावित था।
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के लिए स्थान बदलने के पीसीबी के अनुरोध को नजरअंदाज किया. आईसीसी ने पाकिस्तान की किसी भी आपत्ति या अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया गया और यहां तक कि सेमीफाइनल मैच भी मुंबई और कोलकाता में निर्धारित किया है।

आईसीसी द्वारा पाकिस्तान के अनुरोध पर विचार नहीं करना पहले से अपेक्षित था क्योंकि यह आम तौर पर संभावित सुरक्षा खतरे पर ही आयोजन स्थलों के बदलने पर विचार किया जाता है. पीसीबी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 जुलाई तक स्थगित हो गए हैं। ऐसे में यह देखना बाकी है कि बोर्ड विश्व कप कार्यक्रम का ऐलान पर क्या प्रतिक्रिया देता है.
बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने यह स्पष्ट किया कि कार्यक्रम को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा. उन्होंने बोला, ‘‘ विश्व कप में हमारी भागीदारी और 15 अक्टूबर को अहमदाबाद या सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर मुंबई में खेलने को लेकर सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा.