Trending

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

बुलावायो : विश्व कप क्वालीफायर मैच में आयरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 138 रन से मात दी। आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग की शतकीय पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 4 विकेट पर 349 रन बनाए थे। स्टर्लिंग ने 134 गेंद में 162 रनों की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 8 छक्के भी थे।

आयरलैंड ने स्टर्लिंग के शतक, कप्तान एंड्रयू बिलबर्नी के 88 गेंद में 66 तो हैरी टैक्टर के 33 गेंद में 57 रनों से बड़ा स्कोर बनाया था। यूएई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संचित शर्मा ने सबसे ज्यादा अपने नाम किए। उन्होंने इसके लिए 7 ओवर में 46 रन भी दे दिए।

स्टर्लिंग का यह 14वां वनडे शतक रहा। ऐसा कर उन्होंने भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह की बराबरी कर ली। युवराज ने भी 300 से ज्यादा मैचों में 14 शतक लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई के लिए मुहम्मद वसीम और आर्यांस शर्मा ने ओपनिंग की। अर्यांस 18 रन बनाकर आउट हो गए।

यूएई के बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गिरे। वसीम ने सबसे अधिक 45 रनों की पारी खेली, सचिंत शर्मा ने 44 रन बनाए। पूरी टीम 211 रन पर आउट होने की वजह से आयरलैंड ने यह मैच 138 रन से जीत लिया।