Trending
मिडफील्डर स्वीडन फर्नांडिस का चेन्नइयन एफसी से हुआ करार
चेन्नई। गोवा के युवा मिडफील्डर स्वीडन फर्नांडिस को चेन्नइयन एफसी ने 2023-24 इंडियन सुपर लीग सत्र के लिए करार किया। चेन्नइयन एफसी का यह अगले सत्र के लिए पहला करार है जो कई वर्ष के लिए हुआ है। 23 वर्षीय फर्नांडिस ने पिछले सत्र में नेरोका एफसी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।

वह पिछले वर्ष हैदराबाद एफसी के लिए तीन डूरंड कप मैच में भी खेले थे। फर्नांडिस ने बोला, मैं क्लब का शुक्रिया करता हूं जिसने मुझे खुद को साबित करने का अवसर दिया। हैदराबाद एफसी से ‘लोन पर नेरोका एफसी के लिए खेलते हुए फर्नांडिस ने 15 मैचों में तीन गोल किए थे और एक गोल करने में मदद की थी।