Trending

एशेज सीरीज : शतक नहीं बना सके बेन डकेट


लंदन : एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के गिराने पर 278 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए पर कप्तान बेन स्टोक्स (17) और हैरी ब्रूक (47) मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए दिन का अंतिम विकेट जो रूट के रूप में गिरा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड से 138 रन आगे हैं।

इंग्लैंड के लिए खेल के दूसरे दिन बेन डकेट और जैक क्राउले ने पारी का आगाज किया था। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते टीम को एक ठोक शुरुआत दिलाई। क्राउले और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान क्राउले अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन पहले आउट हो गए। उन्होंने 48 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक 416 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 339 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की, इसके बावजूद स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का अपना 32वां शतक जड़ा। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ की बराबरी की है। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलियाई पारी में ट्रेविस हेड ने 77, डेविड वॉर्नर ने 66 और मार्नस लाबुशेन ने 47 रनों का योगदान दिया।

क्राउले के बाद डकेट क्रीज पर डटे रहे और धीरे-धीरे शतक की तरफ बढ़ चले, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह सिर्फ दो रन से अपना शतक नहीं बना सके। डकेट को इस दौरान ओली पोप का बेहतरीन साथ मिला था। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने भी 42 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल के अंतिम सेशन में 4 विकेट के गिराने पर 278 रन बना लिए। इंग्लैंड के पास 6 विकेट बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरान पारी में मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।