Trending

वर्ल्ड कप : वेन्यू के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड में 500 करोड़ का खर्चा

5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए 10 शहर को चुना गया है। बीसीसीआई ने इन 10 वर्षों में अपने क्रिकेट स्टेडियम की इंफ्रास्ट्रक्चर को डिवेलप करने के लिए प्रत्येक वनडे वर्ल्ड कप 2023 वेन्यू को ₹50 करोड़ देने का फैसला हुआ है।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक वेन्यू में अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, धर्मशाला, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और कोलकाता भी है। इसके अलावा वार्म-गेम भी दो जगह खेले जाएंगे जो गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रिकेट स्टेडियम अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर को रिनोवेट करेंगे और बीसीसीआई इसके लिए 10 वर्ल्ड कप साइट को कुल मिलाकर 500 करोड रुपए दे रहा है।

एचपीसीए सदस्य अरुण धूमल ने एक अखबार को बताया है कि, हमने स्टेडियम की पूरी सतह को फिर से बनाया है, और हमने वीवीआईपी और होस्पिटेलिटी बॉक्सों का भी मेकओवर किया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारे पास जल निकासी की अच्छी सुविधाएं हों ताकि बारिश के बाद खेल जल्द से जल्द शुरू हो।

ऐसे ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले ने बताया कि, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेप करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें एक नया आउटफील्ड, नई एलईडी लाइटिंग, कॉर्पोरेट बॉक्स का रिनोवेशन और नए शौचालय शामिल है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने पुणे स्टेडियम में चल रहे काम के बारे में बताया कि स्टेडियम के तीन-चौथाई हिस्से में छत नहीं है। ऐसे में जिन स्टैंड को ढका जा सकता है, उनको ढका जाएगा। साफ शौचालय, पार्किंग स्थान जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्लानिंग चल रही हैं।

खराब सीटों को बदला जाएगा, जल निकासी व्यवस्था और फ्लडलाइट में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह के काम देश के बाकी वर्ल्ड कप वेन्यू में जारी है।