एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप : भारत आठवीं बार गोल्ड जीतने में कामयाब
नई दिल्ली : एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में ईरान को मात देकर भारत ने इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट के नौवें संस्करण में भारत आठवीं बार गोल्ड अपने नाम करने में सफल हुआ है। यह बहुप्रतीक्षित मैच दक्षिण कोरिया के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में खेला गया।
भारत ने ईरान पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे वह एक बार फिर ऑल आउट करने में सफल रहे। पहले हाफ के आखिर तक भारत ने 23-11 से बढ़त बनाई थी, जिससे ईरान के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था। दूसरे हाफ में ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा चियानेह ने अच्छा प्रयास करते हुए दो रेड प्वाइंट और एक सुपर रेड की।
चियानेह ने भारत को 29वें मिनट में ऑल आउट किया। हाई-वोल्टेज मैच के दौरान दोनों टीमों ने उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया, भारत ने धैर्य बनाए रखा और कड़ी टक्कर में 42-32 से जीत दर्ज की और अपना आठवां चैंपियनशिप खिताब जीता।

भारत के खिलाड़ियों ने दमदार प्रतिभा और कौशल दिखाई। शानदार प्रदर्शन करते हुए खराब शुरुआत से उबरते हुए ईरान पर 42-32 की शानदार जीत हासिल की। फाइनल की शुरुआत में ईरान बढ़त बनाने पर ध्यान दे रहा था। भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश थी। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने भी अटैक किया और जरूरी टैकल प्वाइंट हासिल किए। पवन और असलम ने सफल रेड किया, जिससे 10वें मिनट में ही पहला ऑल आउट कर दिया।