लॉर्ड्स टेस्ट : तीसरे दिन मजबूत हुई ऑस्ट्रेलिया की पकड़
नई दिल्ली : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरे मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट गिराने पर 130 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की। ऑस्ट्रेलिया ने 221 रन की बढ़त हासिल की। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक स्टीव स्मिथ (6) और उस्मान ख्वाजा (58) रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन दायीं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गये है। वह दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद गेंद के पीछे भागते हुए चोटिल हुए थे। उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट किया था। वह शुक्रवार को बैसाखी के सहारे मैदान पर पहुंचे थे।

इंग्लैंड को पहली पारी को 325 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में डेविड वॉर्नर का विकेट गंवाया। आखिरी सत्र में मार्नस लाबुशेन 51 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए। जोश टंग ने वार्नर (25 रन) को पगबाधा आउट किया। वार्नर और ख्वाजा ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल हालात का डटकर सामना किया। इन दोनों ने 24 ओवर में 63 रन की पार्टनरशिप की।
ऑस्ट्रेलिया ने रणनीति को आगे बढ़ते हुए रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण तैनात कर बाउंसर फेंकना जारी रखा। आसमान में बादल छाये रहने की वजह से परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी जिससे टीम ने नयी गेंद लेने से पहले ही इंग्लैंड की पारी समेट दी। ऑस्ट्रेलिया की 416 रन की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 278 रन पर की थी।
दिन की दूसरी ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स को आउट किया। 90 मिनट के अंदर 47 रन बनाकर टीम के बचे हुए छह विकेट गिर गए। स्टोक्स ने 17 रन की पारी खेले बगैर तीसरे स्लिप में कैमरून ग्रीन को कैच देक पवेलियन लौट गये।
हैरी ब्रुक ने अपने 45 रन का अर्धशतकीय पारी में बदला, इस दौरान पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनकी हेलमेट से टकरा गयी।
नौ टेस्ट में आठवां अर्धशतक लगाने वाले ब्रुक्स स्टार्क की बाउंसर गेंद पर बेसबॉल की तरह शॉट खेलकर कवर क्षेत्र में कमिंस को कैच दे बैठे। स्टार्क के टेस्ट करियर का यह 313 वां टेस्ट विकेट था और वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सूची में मिशेल जानसन के साथ पांचवें स्थान पर आ गये।
जॉनी बेयरस्टॉ (16 रन) जोश हेजलवुड की गेंद पर मिडऑन पर कमिंस को कैच देकर आउट हो गए, कामचाऊ गेंदबाज ट्रेविस हेड ने एक ही ओवर में ओली रोबिनसन (नौ) और स्टुअर्ट ब्रॉड (12) के विकेट झटके। कप्तान कमिंस ने जोश टंग (एक) को शॉट लेग के पास कैच कराकर इंग्लैंड की पारी को 325 रन पर खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहली पारी में 91 रन की बड़ी बढ़त मिली।