दलीप ट्रॉफी : सेंट्रल जोन की जीत, 170 रन से हारा ईस्ट जोन
सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी 2023 के पहले क्वार्टर फाइनल में 170 रनों से हराया। सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को जीत के लिए 300 रनों का टारगेट दिया था।
जवाब में टीम दूसरी पारी में सिर्फ 129 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जोन के लिए सौरभ कुमार ने दूसरी पारी में 8 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में ईस्ट जोन की हार तीसरे दिन की तय हो गई थी। जब टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 69 रनों पर ही खो दिए थे।

मैच के चौथे दिन टीम ने अपने स्कोर में 60 रन जोड़कर अंतिम 6 विकेट भी गंवा दिए। टीम की तरफ से अक्शदीप ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। शांतनु मिश्रा और शाहबाज अहमद ने 18-18 रनों का योगदान दिया। रियान पराग ने 14 रन बनाए।
इस मैच में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 182 रन बनाए थे।
जवाब में ईस्ट जोन 42.2 ओवर में 122 रन बनाकर ही ढेर हो गई थी। सेंट्रल जोन के पहली पारी के आधार पर 60 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में सेंट्रल जोन ने 239 रन बनाते हुए विरोधियों को जीत के लिए 300 रनों का टारगेट दिया था। ईस्ट जोन दूसरी पारी में केवल 129 रन ही बना सकी।
ईस्ट जोन की टीम को साधारण स्कोर पर समेटने में नॉर्थ जोन के गेंदबाज सौरभ कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके। उन्होंने 2.60 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 12.4 ओवर में 33 रन ही खर्च किए। इस दौरान उन्होंने 3 ओवर मेडन भी फेंके। सौरभ ने मैच में कुल 11 विकेट लेकर यागदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे।