Trending
एलोर्डा कप : पांच पदक के साथ भारतीय मुक्केबाजों का अभियान खत्म
अस्ताना : एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत ने अपना अभियान पांच पदक से खत्म किया। 81 किग्रा वजन वर्ग में सुषमा ने कजाखस्तान की फरीजा शोलटे के खिलाफ अच्छी कोशिश की, वह 2023 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता से 0-5 से हारी, जिससे उन्होंने अपना अभियान कांस्य पदक से खत्म किया।
विजय कुमार, सुषमा, केशाम संजीत सिंह, नीमा और सुमित ने अपने वजन वर्गों में कांस्य पदक जीते। विजय कुमार (60 किग्रा) ने सेमीफाइनल में चुनौती पेश की, कजाखस्तान के बेकनूर ओझानोव से 1-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत के लिए केशाम ने 48 किग्रा, नीमा ने 63 किग्रा और सुमित ने 86 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक जीते। कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाजों को 200 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जायेगी।