Trending

इंग्लिश काउंटी टीम नार्थम्पटनशर के लिए खेल सकते हैं पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ इस महीने के अंत में दलीप ट्राफी की प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद इंग्लिश काउंटी टीम नार्थम्पटनशर के लिए खेल सकते हैं. 23 साल का यह खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है और उनके करीबी लोगों नें उन्हें अपनी तकनीक में सुधार के लिए ब्रिटेन में खेलने की सलाह दी है ताकि वह लगातार मैच खेलकर फॉर्म में वापसी कर सकें.

अगर वह ब्रिटेन जाते हैं तो वह 24 जुलाई से खेले जाने वाली देवधर ट्राफी अंतर क्षेत्रीय वनडे टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे। उम्मीद है कि बीसीसीआई अधिकारी उन्हें ब्रिटेन में खेलने की अनुमति दे देंगे जहां उन्हें भारत की तुलना में बेहतर गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने को मिलेगा.

एक खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल रहा है और उसे काउंटी अनुबंध मिलता है तो बीसीसआई आमतौर पर उसे एनओसी देता है. इस क्रिकेटर के करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर एक समाचार एजेंसी से बोला कि हां, पृथ्वी पश्चिम क्षेत्र के लिए दलीप ट्राफी की प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद रवाना हो जायेगा.

अगर सब सही रहता है तो उसके 19 से 22 जुलाई तक समरसेट के खिलाफ खेलने की उम्मीद है. पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी-20 मैच खेला है. पांच टेस्ट मैच में उन्होंने 42.38 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसके एक शतक भी है. छह वनडे मैच में उन्होंने 189 रन बनाए हैं.

टी-20 में वह रन नहीं बना सके थे. उन्होंने भारत के लिए दिसंबर 2020 में आखिरी टेस्ट खेला था, जुलाई 2021 में वह आखिरी बार लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई दिए थे.