ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग शुरू होने में लग सकता है 3 से 6 महीने का समय
एक क्रिकेट साइट से बातचीत के दौरान बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह कह पाना मुश्किल है कि ऋषभ पंत सीधे विकेटकीपिंग शुरू कर सकेंगे। उन्होंने आगे बोला कि पंत की रिकवरी अच्छी है। हालांकि अभी यह कह पाना काफी मुश्किल है कि वह सीधा विकेटकीपिंग शुरू करेंगे या नहीं.
ऋषभ पंत कब से वापसी करेंगे आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई। माना जा रहा है कि वह 2024 तक लौट सकते हैं। इस स्थिति में आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को मिस कर सकती है। आईपीएल 2023 में पंत के स्था्न पर वॉर्नर ने कप्ता नी की थी, दिल्ली को अब तक कोई पंत जैस अच्छा विकेटकीपर नहीं मिल सका है।

उन्होंने बोला कि पंत को अभ्यास पर लौटने के बाद विकेटकीपिंग शुरू करने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है या फिर उससे भी अधिक टाइम लग सकता है। हम उनके विषय में पक्का कुछ नहीं सकते हैं। हमें इसे धीरे-धीरे लेना होगा। पंत अभी युवा हैं और उनके पास खेलने के लिए काफी टाइम है। पंत को जिस तरह की इंजरी है, वह कोई जल्दबाजी नहीं कर सकते हैं।