एशेज सीरीज : बाकी बचे टेस्ट मैचों से बाहर हुए नाथन लियोन
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन लगातार 100 टेस्ट मैच खेलकर दुनिया के पहले गेंदबाज बनने का औहदा प्राप्त करने वाले शतक लगाकर आउट हुए। वे एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ये शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए अधिक काम का नहीं रहा, क्योंकि आने वाले तीन मैचों में नाथन लियोन मैदान पर नहीं होंगे।
लियोन काफ इंजरी की वजह से एशेज सीरीज 2023 से बाहर हुए। लियोन दो मैचों में 9 विकेट निकालने में कामयाब रहे थे। यहां तक कि चौथी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और मैच की दूसरी और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भी वे अधिक ओवर नहीं फेंक सके थे। वे इस टाइम एशेज सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर थे, अब उनकी सेवा ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिलेगी। निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया को उनकी कमी खलने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया पहली बार 1 अगस्त 2013 के बाद नाथन लियोन के बिना टेस्ट मैच खेलने वाली है। उनकी जगह टीम में किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है, एक बात जरूर है कि भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले टॉड मर्फी तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते नजर आएंगे। एक क्रिकेट साइट की मानें तो मैट रेनशॉ को भी स्क्वॉड से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाहर कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर