बेंगलुरु एफसी के साथ एक साल के लिए बढ़ा सुनील छेत्री का कॉन्ट्रैक्ट
इंडियन सुपर लीग की टीम बेंगलुरु एफसी के साथ भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपना कॉन्ट्रैक्ट को एक वर्ष के लिए बढ़ाया है. शनिवार को छेत्री ने सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लेबनान पर भारत की जीत के बाद कांतिरावा स्टेडियम में एक बैनर का अनावरण किया, जिसमें उन्होंने उस क्लब में बने रहने के बारे में बताया था.
मैं आपको बता सकता हूं कि यह हमेशा खास लगता है. यह एक औपचारिकता है. मैं खुश हूं कि मैं अगले दो वर्ष के लिए टीम के साथ रहूंगा. इस क्लब के लिए उन्होंने सात बार ट्रॉफी जीती हैं.

इस क्लब के साथ 10 सीजन के दौरान उन्होंने आई लीग (2014 और 2016) और फेडरेशन कप (2015, 2017) के दो-दो खिताब, सुपर कप (2018), आईएसएल (2019) और डूरंड कप (2022) को एक-एक बार जीता है. इस टीम के लिए 250 से ज्यादा मैच खेल चुके छेत्री ने बोला, ‘ इस शहर, क्लब और यहां के लोगों के साथ मेरा काफी गहरा संबंध बन गया है. एक फुटबॉल प्लेयर के तौर पर यह सब मिलना खास है.