Trending

एशेज सीरीज : बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। चोटिल होकर नाथन लियोन सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं और टीम के पास टॉड मर्फी के रूप में इकलौता स्पिनर है। तेज गेंदबाज माइकल नेसर और रिजर्व विकेटकीपर जिमी पीयरसन टीम में हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट को 2 विकेट से जीतकर बढ़त ली थी। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट को मेहमान टीम ने 43 रन से जीतकर बढ़त को दोगुना किया था। कंगारू टीम के पास एशेज सीरीज को जीतने का सुनहरा अवसर है। बता दें कि एशेज के पिछले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर खेलते हुए 4-0 से सीरीज जीती थी।

मौजूदा एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट 6 जुलाई से हेडिंग्ले में होगा। 19 जुलाई से चौथा टेस्ट और 27 जुलाई से सीरीज का अंतिम होगा। लियोन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़े जबरदस्त रहे हैं। सक्रिय प्लेयर्स में लियोन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 30 टेस्ट मैचों में 29.41 की औसत और 2.78 की इकॉनमी रेट से 110 विकेट लिए हैं। लियोन ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए थे। मर्फी भी लियोन की तरह दाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अभी तक के अपने युवा अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.21 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा है। उन्होंने फरवरी 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में 12 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं।

शेष एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क और डेविड वार्नर