तीन टेस्ट मैचों के लिए बाहर हुए इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोल
नई दिल्ली : गुरुवार से एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट का आगाज लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड पांच मैचों की इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट 2 विकेट, लॉर्ड्स टेस्ट 43 रन से गंवाया।
दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड को तगड़ा झटका तब लगा जब उपकप्तान और स्टार बल्लेबाब ओली पोल चोटिल होने की वजह से एशेज के बाकी बचे तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।
पोप का पहले भी दो बार कंधा डिस्लोकेट हो चुका है। उनका सोमवार को लंदन में स्कैन हुआ, जिसमें चोट की पूरी गंभीरता का पता चला। वह सर्जरी कराने के बाद इंग्लैंड और सरे मेडिकल टीम की अंडर रिहैब शुरू करेंगे।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान में बोला, ” इंग्लैंड और सरे के बल्लेबाज ओली पोप पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान अपने दाहिने कंधे की हड्डी खिसकने की वजह से एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं और उन्हें अब ऑपरेशन करवाना होगा।
बता दें कि पोप के लॉर्ड्स में पहली पारी के दौरान फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी। उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया है। पोप को सर्जरी करवानी पड़ेगी। बताते चले कि पोप की परेशानी में उस वक्त और इजाफा हो गया, जब उन्हें चोटिल कंधे के साथ लॉर्ड्स में फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा।
दरअसल, ऐसा मैच अधिकारियों की गलतफहमी के चलते हुआ। इंग्लैंड को गलती से बताया गया कि उन्हें दूसरी पारी में स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक उतारने की मंजूरी नहीं है। पोप ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 3 रन बनाए।
पोप ने पहले मैच में 31 और 14 रन बनाए। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए जो टीम घोषित की, उसमें पोप को बरकरार रखा था। ऐसे में पोप के बाहर होने के बाद इंग्लैंड के सामने बड़ा सवाल यह है कि तीन नंबर पर कौन खेलेगा? डैन लॉरेंस के पोप को रिप्लेस करने की अधिक संभावना जताई जा रही है। इंग्लैंड की टीम में लॉरेंस एकमात्र अतिरिक्त बल्लेबाज हैं।