यूरोप दौरे के लिए घोषित हुई महिला हॉकी टीम
यूरोप दौरे के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला टीम का ऐलान किया जिसे जर्मनी में मैच खेलने के बाद 16 जुलाई से स्पेन में चार देशों का टूर्नामेंट खेला जाना है। दोनों टूर्नामेंट सितंबर अक्टूबर में खेले जाने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
भारतीय टीम पहले तीन मैच जर्मनी में खेलेगी जिसमें से एक चीन के खिलाफ और दो मेजबान के खिलाफ 16 से 19 जुलाई तक खेले जाने हैं। अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानू और फॉरवर्ड दीपिका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आराम दिये जाने के बाद वापसी कर रहे हैं। जूनियर एशिया कप खेल चुकी ज्योति छत्री को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है।

भारतीय टीम बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रही है। बिछू देवी खारीबाम दूसरी गोलकीपर होंगी, दीप ग्रेस इक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और सुशीला चानू डिफेंस संभालेगी। इसके बाद टीम स्पेन जायेगी दक्षिण अफ्रीका , इंग्लैंड और मेजबान के खिलाफ 25 से 30 जुलाई तक मैच होंगे। ये मैच स्पेन हॉकी महासंघ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सौंवी वर्षगांठ पर खेले जा रहे हैं।
मई में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारतीय टीम में अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। टीम की कमान गोलकीपर सविता के हाथ में होगी, दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान रहेंगी। मिडफील्ड में निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी फाल्के और ज्योति छत्री को शामिल किया गया है। फॉरवर्ड पंक्ति में वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और दीपिका होंगे।
मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने बोला, ‘‘ स्पेन और जर्मनी दौरे से टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एशियाई खेलों की तैयारी के लिये यह काफी अहम है।
टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिछू देवी खारीबाम डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता, सुशीला चानू मिडफील्डर : निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी फाल्के, ज्योति छत्री फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, दीपिका