नौंवी बार भारतीय टीम ने जीता सैफ फुटबॉल का खिताब
बेंगलुरु: नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में गत विजेता भारत ने फाइनल में कुवैत को मात देकर इस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। दोनों ही टीमें 90 मिनट के बाद एक्स्ट्रा टाइम तक 1-1 के स्कोर पर बराबर थी। ऐसे में मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट से निकला, जहां भारत ने अपने घरेलू दर्शकों के बीच कतर को 5-4 से हराया।
मैच में 60 मिनट का खेल पूरा हो चुका है। दोनों ही टीमें अभी भी 1-1 की बराबरी पर है। दोनों ही टीम एक-दूसरे के खिलाफ लगातार फाउल करती दिख रही है। इस कारण 60वें मिनट में हमद अल कलाफ को यलो कार्ड मिला। पहले हाफ में भारत के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन को मैच का पहला यलो कार्ड दिखाया गया था।

इससे पहले सेमीफाइनल में भी भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी थी। भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेल रही थी, इससे पहले ग्रुप-ए में दोनों टीमों का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत और कुवैत के बीच फाइनल मैच के दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
भारत दूसरे हाफ में बढ़त लेकर मैच फिनिश करना चाहेगा। एक्स्ट्रा टाइम या पेनल्टी शूटआउट में मैच जाना यानी दोनों ही टीम के लिए हार का खतरा ज्यादा। दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त जंग देखने को मिली। पहला गोल भले ही कुवैत ने किया, भारत ने बताया कि उसे पलटवार करना आता है।
शबैब अल खल्दी की स्ट्राइक ने कुवैत को शुरुआती बढ़त दिला दी, इसके बाद भारत ने न सिर्फ गोल किया बल्कि आक्रामक खेल भी दिखाया। मैच शुरू होने के बाद 15वें मिनट में ही कुवैत ने पहला गोल मारा। अलखलादी की किक का भारतीय गोलकीपर संधू के पास कोई जवाब नहीं था।