तीन गुना बढ़ी चीफ सेलेक्टर की सैलरी, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
नई दिल्ली : सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी के लिए अजीत अगारकर को बीसीसीआई ने चुना है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अगारकर के आते ही चीफ सेलेक्टर की सैलरी तीन गुना बढ़ी है। इससे पहले चीफ सिलेक्टर को एक करोड़ रुपये सालाना मिलते थे, चीफ सेलेक्टर तीन करोड़ रुपये सालाना कमाएंगे।
एक क्रिकेट साइट की खबर के अनुसार, चीफ सेलेक्टर को 3 करोड़ रुपये, बाकी मेंबर्स की सैलरी में इजाफ हुआ है या नहीं, इसको लेकर कोई खबर नहीं आई है। अजीत अगारकर से पहले चेतन शर्मा चीफ सेलेक्टर थे। एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

दरअसल माना जा रहा था कि कम सैलरी के चलते दिग्गज खिलाड़ी इस पोस्ट के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं और ऐसे में बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर की सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया। अजीत अगारकर फिलहाल छुट्टियों पर हैं और अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे।
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया पहुंच चुकी है, जहां उसे पहले दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा हो चुकी है, इस दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है अजीत अगारकर के लिए चीफ सेलेक्टर के तौर पर यही पहला असाइनमेंट होगा।