Trending

पहली बार विंबलडन पहुंचने पर रोजर फेडरर का हुआ जोरदार स्वागत


लंदन : विंबलडन ओपन 2023 के दूसरे दिन कोर्ट पर 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर पहुंचे। यह उनके पसंदीदा मैदानों में से एक है। फेडरर विंबलडन पहुंचे, जहां उन्होंने रिकॉर्ड आठ ग्रैंड स्लैम जीते हैं। पिछले सितंबर में लेवर कप के दौरान लंदन के ओटू एरिना में उन्होंने अपने संन्यास का एलान किया था।

इस वीडियो में उनके 2003 में जीते पहले विंबलडन खिताब से लेकर 2017 तक जीते अंतिम ऑल इंग्लैंड क्लब खिताब को दिखाया गया। क्रीम रंग के ब्लेजर में फेडरर ने पत्नी मिरका के साथ रॉयल बॉक्स में अपनी सीट ग्रहण की जहां प्रिंसेस और वेल्स विराजमान थीं। पंद्रह हजार दर्शकों ने खड़े होकर फेडरर का अभिनंदन किया।

इसके बाद वह पहली बार अपने पसंदीदा मैदान में पहुंचे। किंग फेडरर इस बार बिना रैकेट के उतरे लेकिन दर्शकों की तालियों में कोई कमी नहीं थी। मंगलवार को सेंटर कोर्ट पर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन के मैचों की शुरुआत से पहले स्क्रीन पर वीडियो चलाया गया।

ऑल इंग्लैंड क्लब में दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले फेडरर अपनी पत्नी मिर्का, माता-पिता रॉबी और लिनेट फेडरर और एजेंट टोनी गॉडसिक सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में बैठे थे। हालांकि, (एचआरएच द प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन) के बगल वाली सीट खाली रखी गई थी।

इसके बाद एक छोटा सा वीडियो दिखाया गया, जिसमें फेडरर के विंबलडन करियर की मुख्य बातें दिखाई गईं। इसमें उनका विंबलडन में खेलना, जीतना और बोलना शामिल था, जहां उन्होंने 2003 में अपने करियर के 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से पहला खिताब जीता था।

यह लगातार पांच ग्रैंड स्लैम खिताबों की शुरुआत थी। जो 2007 तक चला, उसके बाद 2009, 2012 और 2017 में भी उन्होंने यह ग्रैंड स्लैम जीता। इसके बाद वीडियो में इगा स्विएटेक, ओन्स जाबेउर, कोको गौफ, जेसिका पेगुला, टेलर फ्रिट्ज और एलेक्स डी मिनौर जैसे प्लेयर्स ने रोजर फेडरर के सम्मान में कुछ बातें कहीं।

2022 विंबलडन उपविजेता जाबेउर ने बोला, “ रोजर किंवदंती है। वह हर शॉट को आसान बना देता है। डी मिनौर ने फेडरर की “टेनिस कोर्ट पर उत्कृष्ट सुंदरता” के बारे में बात की। फ्रिट्ज ने उन्हें “प्रेरणा” कहा, गॉफ ने “आइकन” शब्द का इस्तेमाल किया और वर्तमान महिला नंबर एक स्वियाटेक ने फेडरर को “वास्तव में विशेष खिलाड़ी” करार दिया।

फेडरर को सेंटर कोर्ट में बुलाया गया और आठ बार के विजेता का जोरदार स्वागत किया गया। सेंटर कोर्ट के संरक्षकों और सभी दर्शकों ने कई मिनट तक फेडरर की सराहना की और खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। फेडरर पिछले वर्ष भी सेंटर कोर्ट के 100 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होने के लिए विंबलडन में थे। इस अवसर पर सभी पूर्व विंबलडन विजेता उपस्थित थे।

2021 में विंबलडन में अपनी आखिरी उपस्थिति के बाद फेडरर की यह पहली वापसी थी, जहां क्वार्टर फाइनल में अंतिम सेट में ह्यूबर्ट हर्काज ने उन्हें हरा दिया था। विंबलडन से बाहर होने के बाद, फेडरर ने घुटने की चोट की वजह से खुद को एटीपी टूर से दूर कर लिया था, जिसके बाद उन्हें पिछले साल सितंबर में संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।