सैफ चैंपियनशिप : भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी की बधाई
नई दिल्ली : रिकॉर्ड नौंवी बार सैफ चैंपियनशिप जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘भारत एक बार फिर चैंपियन बना! ब्लू टाइगर्स ने सैफ चैंपियनशिप 2023 में सर्वोच्च स्थान हासिल किया! हमारे खिलाड़ियों को बधाई।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, ‘हमने एक बार फिर कर दिखाया! फाइनल में कुवैत के साथ इतने रोमांचक मुकाबले में धैर्य बनाए रखने और शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीतने के लिये ब्लू टाइगर्स को बधाई। आपकी जीत पर रोमांचित हूं, चमकते रहिए!

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘इन एथलीटों के द्दढ़ संकल्प और द्दढ़ता से संचालित भारतीय टीम की उल्लेखनीय यात्रा, आगामी प्लेयर्स को प्रेरित करती रहेगी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय टीम को बधाई दी।
सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट में लिखा, ‘सैफ चैंपियनशिप खिताब 2023 जीतने के लिये भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई। उन्होंने कुवैत को हराकर नौ बार इसे जीतने का रिकॉर्ड बनाया! हमारे विजयी खिलाडियों को बधाई। बताते चले कि बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में भारतीय टीम ने पेनल्टी पर कुवैत को 5-4 से मात देकर नौंवी बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप जीती।
अभी तक की सबसे बड़ी और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी सैफ चैंपियनशिप के शिखर मैच में 120 मिनट खत्म होने के बाद खेल 1-1 पर समाप्त हुआ, पेनल्टी शूटआउट में गुरप्रीत सिंह संधू के विजयी बचाव ने भारत को नौंवा उपमहाद्वीप खिताब जिताया।