Trending

वनडे वर्ल्ड कप : भारतीय टीम का फुल शेड्यूल जारी, 8 अक्टूबर को पहला मैच


नई दिल्ली : आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी और अंतिम टीम नीदरलैंड बनी। अक्टूबर-नवंबर में आगामी वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। श्रीलंका वनडे विश्व कप क्वालीफायर में अपने सभी मैच जीतकर पिछले सप्ताह क्वालीफाई कर चुकी है।

नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को वर्चुअल सेमीफाइनल में चार विकेट से हराकर विश्व कप में जगह बनाई। वनडे विश्व कप क्वालीफायर के तहत विश्व कप में प्रवेश करने वाली दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी। पहला मैच दो नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं।

वनडे विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के साथ होगी। भारत का श्रीलंका के खिलाफ मैच 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि यहीं पर दोनों टीमों के बीच 2011 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया था। नीदरलैंड के खिलाफ भारत का मैच 11 नवंबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

भारतीय टीम 2013 के बाद फिर से आईसीसी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जब एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2011 वनडे विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को 2015 और 2019 के सेमीफाइनल में हार मिली। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने उतरेगी, जो कि बतौर कप्तान पहली बार वनडे विश्व कप में खेलेंगे।

विश्व कप 2023 (टीम इंडिया शेड्यूल)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम नीदरलैंड, 11 नवंबर, बेंगलुरु