Trending

ग्रांड चेस टूर : विश्वनाथन आनंद को बढ़त


जाग्रेब (क्रोशिया) : ग्रांड चेस टूर के तीसरे पड़ाव सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद आगे चल रहे है चार राउंड के बाद तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ आनंद 7 अंक बनाकर पहले स्थान पर चल रहे है।

4 राउंड के बाद आनंद 7 अंक , पोलैंड के यान डूड़ा 6 अंक, यूएसए के फबियानों करूआना और रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट 5 अंक बनाकर खेल रहे है। आनंद नें खेल की शुरुआत काले मोहरो से अलीरेजा फिरौजा से ड्रॉ खेलकर की पर इसके बाद सफ़ेद मोहरो से रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट को उन्होने सिसिलियन ओपनिंग में शानदार अंदाज में हराया।

तीसरे राउंड में उन्होने मेजबान देश के कोंस्टंटिन लुपुलेस्कु को काले मोहरो से पराजित करते हुए दूसरी जीत दर्ज की, चौथे राउंड में उन्होने क्रोशिया के इवान सारिक को हराकर तीसरी जीत दर्ज की।

पहली बार किसी जीसीटी टूर्नामेंट में खेल रहे भारत के 17 वर्षीय नंबर दो खिलाड़ी डी गुकेश के लिए टूर की शुरुआत कार्लसन के खिलाफ हार से हुई पर, उसके बाद उन्होने यान नेपोमनिशी और अलीरेजा फिरौजा और रिचर्ड रापोर्ट से ड्रॉ खेलते हुए वापसी की।