इस वजह से तमीम इकबाल ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला
नई दिल्ली : बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच हारने के बाद 6 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और इसके एक दिन बाद ही रिटायरमेंट वापस भी ले लिया।
तमीम अपनी पत्नी के साथ शेख हसीना के घर गए थे। इस दौरान बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा भी वहां मौजूद थे और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भी।
तमीम ने इस मुलाकात के बाद बोला, ‘मुझे प्राइम मिनिस्टर ने बुलाया था, उन्होंने मुझसे बात की और मुझे वापस खेलने के लिए बोला, तो मैंने उसी समय रिटायरमेंट से वापसी का फैसला लिया। उनको ना कहना मुश्किल था। तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद उन्होंने रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला लिया।

एक क्रिकेट साइट की खबर के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर तमीम इकबाल से बात की। बांग्लादेश ने दूसरे वनडे मैच के लिए लिटन दास को कप्तान बनाया था। 8 जुलाई को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। अब देखना होगा कि क्या कप्तान तमीम इकबाल इस मैच में खेलने उतरते हैं या नहीं।