एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लेगी भारतीय टीमें, बीसीसीआई ने दी मंजूरी
नई दिल्ली : सितंबर-अक्टूबर में हांगझोउ एशियाई खेल के लिए पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी की मंजूरी बीसीसीआई की मुंबई में हुई बैठक में दी गई है। पुरुष स्पर्धा 28 सितंबर से शुरु होगी जिसमें दोयम दर्जे की टीम इंडिया भाग लेगी, 19 सितंबर से शुरु हो रही महिलाओं की स्पर्धा में मुख्य टीम शिरकत करेगी।
बीसीसीआई ने एक नोट में बोला कि, व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए एशियाई खेल के लिये टीम उतारना एक चुनौती होगी, राष्ट्र के लिए खेलना भी महत्वपूर्ण है और चुनौतियों से उबरते हुए दोनों वर्गों में टीम इंडिया खेलेगी। भारत पुरुष और महिला वर्ग दोनों में स्वर्ण पदक जीतने का प्रबल दावेदार है।

क्रिकेट एशियाड इतिहास में तीन बार ही खेला गया है और पिछली बार यह इंचियोन में 2014 में आयोजित हुआ था। भारत ने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। यह टूर्नामेंट पांच अक्टूबर से शुरु हो रहे पुरुष वनडे विश्व कप के साथ ही आयोजित हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम से खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर चल रहे बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन एशियन गेम्स 2023 के लिए लौट सकते हैं।
बीसीसीआई ने सितंबर-अक्टूबर में हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी टीम (पुरुष और महिला) को भेजने का फैसला किया है। पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिये इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम के भाग लेने की उम्मीद है।