Trending

बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप : भारत के अभियान की जीत से शुरुआत


योग्यकार्ता (इंडोनेशिया) : बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारत ने बांग्लादेश को 5-0 से मात देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। समरवीर और राधिका की मिश्रित युगल जोड़ी ने नजमुल इस्लाम और स्मृति राजबोंगशी को 21-12, 21-10 से हराकर भारत की जीत की नींव रखी।

तनीषा और कर्णिका की लड़कियों की युगल जोड़ी ने जेस्मीन कोना और माथेना बिस्वास को 19 मिनट में 21-8, 21-15 से मात देकर भारत की क्लीन स्वीप सुनिश्चित की। भारतीय टीम शनिवार को हांगकांग चीन और मलेशिया से भिड़ेगी। तारा शाह और आयुष शेट्टी ने एकल वर्ग के अपने-अपने मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ जीत का सिलसिला जारी रखा।

तारा ने लड़कियों के एकल मैच में स्मृति राजबोंगशी को 21-2, 21-7 से, आयुष ने लड़कों के एकल वर्ग में सिफत उल्लाह को 21 मिनट में 21-5, 21-9 से मात दी। निकोलस और तुषार की लड़कों की युगल जोड़ी ने भी नजमुल इस्लाम और सिफत उल्लाह के खिलाफ 21-13, 21-12 से आसान जीत हासिल की।