आरएफवाईसी के दो प्लेयर्स के साथ मुंबई सिटी एफसी का करार
मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स (आरएफवाईसी) के दो प्रतिभाशाली युवाओं नाथन रोड्रिग्स और फ्रैंकलिन नाजरेथ के साथ अनुबंध का ऐलान मुंबई सिटी एफसी ने किया। यह दोनों 19-19 वर्षीय प्लेयर मई 2027 तक चार वर्ष के अनुबंध पर इस टीम से जुड़े है।

फ्रैंकलिन अपनी गृहनगर की टीम एफसी पुणे सिटी के साथ जुड़े थे। वह आरएफवाईएस राष्ट्रीय स्कूल चैंपियनशिप में खेलने के बाद 2019 में आरएफवाईसी का हिस्सा बने। गोवा के रहने वाले नाथन ने चर्चिल ब्रदर्स की युवा प्रतिभा प्रणाली में अपनी यात्रा शुरू की और 2019 में वह आरएफवाईसी से जुड़ें।
मुंबई सिटी एफसी के मुख्य कोच डेस बकिंघम ने बोला, ‘‘नाथन और फ्रैंकलिन दो असाधारण प्रतिभाएं हैं। हमें खुशी है कि हम नये सत्र से पहले हम उनके साथ करार करने में सफल रहे। यह करार देश में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं के साथ काम करने और विकास करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।