Trending
लीड्स टेस्ट : बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो सका है। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाना था। मैच में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 142 रन की है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 237 रन पर ही सिमट गई थी। दूसरे दिन 68/3 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 19 रन बनाए।

मोईन अली (21), जॉनी बेयरस्टो (12) और क्रिस वोक्स (10) भी सस्ते में पवेलियन लौटे। बेन स्टोक्स ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 108 गेंदों पर 80 बनाए। दूसरे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। ट्रेविस हेड 18 रन और मिचेल मार्श 17 रन बनाकर नाबाद हैं।