हेडिंग्ले टेस्ट : इंग्लैंड को जीत के लिए 224 रन की दरकार
नई दिल्ली : हेडिंग्ले में जारी एशेज सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर है। मैच में दो दिन का खेल बाकी है, मगर मेजबानों को जीत के लिए 224 रनों की जरुरत है और उनके हाथ में पूरे 10 विकेट बाकी है। इंग्लैंड की इस मैच में स्थिति मजबूत है, कंगारुओं को यह मैच जीतने के लिए बड़ा उलटफेर करना होगा। तीसरे दिन की शुरुआत बारिश के कारण काफी देरी से हुई।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन से किया था। मेहमानों के पास उस टाइम तक 142 रनों की बढ़त थी और क्रीज पर मिशेल मार्श के साथ ट्रेविस हेड मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया को इस जोड़ी से काफी उम्मीद थी, मार्क वुड और क्रिस वोक्स की आग उगलती गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में अधिक देर टिक नहीं पाया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य रखा है, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने बिना कोई विकेट गिराने बोर्ड पर 27 रन लगा दिए हैं। जैक क्रॉली 9 तो, बेन डकेट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 224 रनों पर समेट दिया था।
मेहमानों को इस स्कोर तक पहुंचाने में ट्रेविस हेड का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी दूरी पारी में 108 रन ही जोड़ पाया जिसमें ज्यादातर रन ट्रेविस हेड के ही थी। इस दौरान क्रिस वोक्स और स्टुअर्ट ने 3-3 विकेट चटकाए, मार्क वुड और मोइन अली को 2-2 सफलताएं मिली।
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को बेन डकेट और जैक क्रॉली की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी और दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बता दें, पांच मैच की इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर मेजबान इंग्लैंड 0-2 से पीछे चल रहा है, ऐसे में उनका हेडिंग्ले टेस्ट जीतना काफी जरूरी हो गया था। इंग्लैंड अभी भी यह मैच गंवाता है तो वह मैच के साथ सीरीज भी हार जाएगा।