Trending

ग्रैंड शतरंज टूर : छठे स्थान पर पहुंचे आनंद व गुकेश


जगरेब : सुपरयूनाइटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट के ब्लिट्ज वर्ग के पहले दिन संयुक्त छठे स्थान भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद और डी गुकेश चल रहे हैं। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है। आनंद ने एक अन्य जीत फैबियानो कारूआना के खिलाफ हासिल की।

गुकेश ने रोमानिया के रिचर्ड रैपोर्ट के खिलाफ जीत से शुरुआत की, इसके बाद उन्हें लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने वापसी करते हुए रोमानिया के कोंस्टैंटिन लुपुलेस्कू और पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा को हराया।

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद अपने नौ गेम में से दो में ही जीत हासिल कर पाये जिसमें से एक जीत उन्हें युवा जीएम गुकेश के खिलाफ ही मिली। इससे नौ दौर में उनके 13 अंक हो गये हैं जबकि ब्लिट्ज वर्ग में नौ और गेम खेले जाने बाकी हैं। इसके बाद उन्हें क्रोएशिया के इवान सारिच और इयान नेपोमनियाच्ची से हार मिली।

आनंद और गुकेश 13-13 अंक लेकर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रहे हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन बेहतरीन फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने सभी नौ गेम में जीत से बड़ी बढ़त हासिल की। उनके 20 अंक हैं। नेपोमनियाच्ची और कारूआना संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।